रोहतक पुलिस की सीआईए-1 स्टाफ की टीम ने प्रभावी रूप से गश्त करते हुए गाडी मे सवार दो युवक को प्रतिबंधित नशीली दवाइयों सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। गाडी से 11 शीशी ओनरेक्स बरामद हुई है। आरोपियो को आज पेश अदालत कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया है। आरोपियो से गहनता से पूछताछ की जा रही है।
प्रभारी सीआईए-1 स्टाफ निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि स.उप.नि. के नेतृत्व में सीआईए-1 की टीम दिल्ली बाईपास के पास गश्त में मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना मिली कि गाडी मे सवार दो युवक प्रतिबंधित नशीली दवाई बेचने की फिराक मे दिल्ली से लेकर रुपया चौक की तरफ आ रहे है। सूचना के आधार पर तुंरत नाकाबंदी कर वाहनो की चैकिंग की। दिल्ली बाईपास की तरफ से आ रहे गाडी सवार युवको को शक के आधार पर काबू किया गया। गाडी चालक युवक की पहचान आर्यन पुत्र धर्मजीत निवासी गांव बलियाणा व दूसरे युवक की मोहित पुत्र हवा सिंह निवासी भापडौदा झज्जर के रूप में हुई है। नियमानुसार तलाशी लेने पर गाडी की सीट के नीचे से 11 शीशी (प्रत्येक 100 एमएल) ओनरेक्स की बरामद हुई है। उक्त सिरप नशीली दवाइयां है तथा प्रतिबंधित दवाइयों की श्रेणी में आती है। आरोपी के खिलाफ थाना पीजीआईएमएस में अभियोग संख्या 182/2024 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!