रोहतक के गांव नौनंद व बलियाना सीमा पर शुक्रवार को भालोठ माइनर टूट गई। जिस कारण वहां करीब 15-16 एकड़ में पानी भर गया। माइनर टूटने का पता लगते ही ग्रामीण व अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद माइनर को ठीक किया। लेकिन तब तक खेतों में पानी भर चुका था। गांव नौनंद के सरपंच मनीष कुमार ने बताया कि उन्हें माइनर टूटने का पता लगते ही इसकी सूचना अधिकारियों को दे दी। ताकि खेतों में पानी भरने से रोका जा सके।

अधिकारियों के अनुसार करीब 42 दिन बाद यह पानी आया था। वीरवार को ही पानी आना शुरू हुआ था। अनुमान है कि काफी समय से माइनर में पानी नहीं आने के कारण चुहों ने किनारों में अपने बिल बना लिए थे। इन बिलों से पानी का रिसाव शुरू हुआ। जिसने किनारे तोड़ दिए। जिस कारण पानी खेतों में भर गया। पानी भरने के कारण खेतों में धान की बिजाई में देरी होने की आशंका है

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!