Man in handcuffs

रोहतक पुलिस ने सल्लारा मौहल्ला में स्थित मंदिर में हुई चोरी की वारदात को हल करते हुए वारदात में शामिल रहे आरोपी को गिरफ़्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। 

प्रभारी थाना पुरानी सब्ज़ी मंडी निरीक्षक सत्यपाल ने बताया कि सल्लारा मोहल्ला निवासी जोनी की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच मे सामने आया कि जोनी सल्लारा मौहल्ला में स्थित माता के मंदिर मे पुजारी के तौर पर काम करता है। दिनांक 26.02.2023 को जोनी सुबह करीब चार बजे मंदिर मे पूजा करने गया तो मंदिर के मेन गेट का ताला टूटा हुआ मिला। मंदिर से माता का चांदी का मुकुट, छतर व पानी की मोटर चोरी हुई मिली। 

मामले की जांच मुख्य सिपाही प्रवीण द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 01.06.2023 को वारदात में शामिल रहे आरोपी प्रतीम पुत्र बिजेन्दर निवासी गांव सुडाना को गिरफ़्तार किया गया है। 

गिरफ्तार आरोपीः- 

1. प्रतीम पुत्र बिजेन्दर निवासी सुडाना 

रजिस्ट्रड केसः-

अभियोग संख्या 59 दिनांक 26.02.2023 धारा 457/380 भा.द.स. थाना पुरानी सब्ज़ी मंडी

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!