रोहतक पुलिस ने घर मे घुसकर सामान चोरी करने की वारदात को हल करते हुए वारदात में शामिल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी को पेश अदालत कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया। रिमांड अवधि समाप्त होने पर आरोपी को आज अदालत के आदेश पर न्यायिक हिरासत मे जेल भेजा गया है।

प्रभारी थाना अर्बन स्टेट निरीक्षक प्रहलाद सिंह ने बताया कि दिनांक 11.04.2023 को हैफेड रोहतक निवासी अमित की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित किया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि अमित के घर मे दिनांक 10/11 अप्रैल की रात को अज्ञात युवक ने घर से दो मोबाइल फोन, दस्तावेज, करीब 5 हजार रुपये, लैपटॉप, सोने की एक चेन व अंगूठी चोरी कर मौके से फरार हो गया।

      मामले की जांच नया बस स्टैंड चौकी मे तैनात स.उप.नि. प्रवीण द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 12.04.2023 को वारदात में शामिल रहे आरोपी धर्मबीर पुत्र राजे निवासी खानाबदोश को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार आरोपीः-

धर्मबीर पुत्र राजे निवासी खानाबदोश

रजिस्ट्रड केसः-

अभियोग संख्या 129 दिनांक 11.04.2023 धारा 457/380 भा.द.स थाना अर्बन एस्टेट

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!