रोहतक पुलिस ने पीजीआईएमएस एरिया से हुई मोटरसाइकिल चोरी की वारदात को हल करते हुये वारदात मे शामिल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी को आज पेश अदालत किया गया है।
प्रभारी थाना पीजीआईएमएस निरीक्षक शमशेर ने बताया कि गांव घुसकानी निवासी संदीप की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जाँच शुरु की गई। प्रारंभिक जाँच में सामने आया कि दिनांक 16.08.2023 को रात करीब 8 बजे संदीप ने अपनी मोटरसाइकिल यूजी ब्यॉज हॉस्टल पीजीआईएमएस की पार्किंग मे खडी की हुई थी। दिनांक 17.08.2023 की सुबह संदीप को अपनी मोटरसाइकिल नही मिली।
मामले की जाँच मुख्य सिपाही लोकेश द्वारा अमल मे लाई गई। दौरान जांच दिनांक 11.01.2024 को आरोपी विनय पुत्र मनोज निवासी अजायब रोहतक को गिरफ़्तार किया गया है।
