रोहतक मे हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा की आवश्यक आज12/1/24 इंटक कार्यलय रोहतक में संम्पन हुई । बैठक में जयबीर घणघस, नरेंद्र दिनोद,वीरेन्द्र सिंगरोहा,आजाद गिल,जयभगवान कादयान,अमित महाराणा,विनोद शर्मा,संजीव कुमार,अशोक खोखर भाग लिया।सभी वरिष्ठ सदस्यों ने बताया कि सांझे मोर्चे की परिवहन मन्त्रि व उच्च के साथ चार दौर की बातचीत हो चुक्की हैं।मिटिंग मे कर्मचारियों की मांगों को सरकार जायज मानती।जिन्हें शीघ्र लागू करने का अस्वाशन देती रही हैं।परंतु मानी गई मांगो के परिपत्र जारी नही करती।

सरकार की वायदाखिलाफी के खिलाफ होने वाली 24 जनवरी 2024 की सांकेतिक हड़ताल की तैयारी के लिए पांच टीमो का गठन किया गया। ये टीमें सभी डिपुयो मे गेट मिटिंग के हड़ताल की तैयारी के साथ सरकार की वायदा खिलाफी को पोल भी खोलेंगे।
मुख्य मांगो में हिट एंड रन भारतीय न्याय सहिता काले कानून को तुरंत वापिस लिया जाए,265 मार्गो पर असिमत परमिट पॉलिसी को वापिस लेकर रोडवेज बेड़े में नई बसे खरीदी जाए,परिचालक,चालक, लिपिकों की वेतन विसंगति दूर की जाए,देय अवकाश कटौती पत्र वापिस लिया जाए,2016 में भर्ती हुए चालको सहित दादरी डिपो के 52 हेल्परो को पॉलिसी बना कर पक्का किया जाए,2002 में भर्ती हुए चालको को नियुक्ति से पक्का करके इन्हें पुरानी पेंशन योजना में शामिल किया जाए

,28/10/2005 से पहले भर्ती प्रकिया के तहत भर्ती होने वाले कर्मचारियों को सरकार के आदेशों अनुसार पुरानी पेंशन योजना में शामिल किया जाए,ग्रुप D के कर्मचारियों को कॉमन कडर से बहार करके तकनीकी पदों पर प्रमोशन की जाए,बकाया कई वर्षों के बोनस का भुगतान किया जाए,तकनीकि वेतनमान से वंचित कर्मचारियों को तकनीकी वेतन मान दिया जाए।
वरिष्ठ नेताओं ने सरकार को स्पस्ट चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार समय रहते मानी गई मांगो के परिपत्र जारी करे अन्यथा सांकेतिक को आगे भी बढ़ाया जा सकता है
