रोहतक पुलिस ने गाँव मायना निवासी युवक की चाकुओं से वार कर हत्या करने की वारदात में शामिल रहे आरोपी पति पत्नी को गिरफ्तार किया है। आरोपियो को कल पेश अदालत किया जाएगा। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

प्रभारी थाना शिवाजी कॉलोनी निरीक्षक शमशेर सिंह ने बताया कि दिनांक 25.03.2023 को पुलिस को सूचना मिली की गाँव मायना में सरकारी स्कूल के पास झगड़ा हो रहा है। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायज़ा लिया जहाँ पीड़ित पक्ष इलाज के लिए पीजीआईएमएस रोहतक गए हुए थे। पुलिस ने पीजीआईएमएस पहुँच कर जाँच शुरू की। सामने आया के झगड़े में घायल हुए मनोज पुत्र नन्दकुवार निवासी मायना को लगी चोटों के कारण मौत हो गई व विनोद,नवीन को चोटें लगी हैं। मृतक के भाई नवीन की शिकायत के आधार पर थाना मे अभियोग अंकित किया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि हाँ नवीन पुत्र नन्दकवर व राजेश पुत्र राजकुमार निवासीगण मायना अपनी मोटरसाइकिल ठीक करवाने के लिए सरकारी स्कूल के पास स्थित मिस्त्री की दुकान राहुल के पास अपनी मोटरसाइकिल ठीक करवा रहे थे। राजेश मिस्त्री राहुल के पास अंदर दुकान की तरफ़ चला गया। मिस्री की दुकान पर सौरभ पुत्र नरेंद्र आया हुआ था। सौरभ बेवजह नवीन को गाली गलौज करने लगा। झगड़े की आवाज़ सुनकर नवीन का दोस्त राजेश दुकान से बाहर आया व सौरव को समझाने लगा। सौरभ एक दम ग़ुस्से में आकर नवीन को लात ग़ुस्से मारे व धमकी देते हुए दुकान से बाहर चला गया और अपने घर वालों को दुकान पर बुला लाया। सौरभ अपने हाथ में लोहे का सरिया व गौरव, नरेंद्र अपने हाथों में डंडा लिए हुए अपनी माँ किरण के साथ दुकान पर आए। जिन्होंने आते ही डंडों व सरियों से नवीन पर हमला कर दिया। किरण व ईश्वर ने नवीन व उसके दोस्त पर ईंटों से हमला किया। राहुल मिस्त्री ने भी नवीन वे उसके दोस्त के साथ मारपीट की। सौरभ व उसके माता पिता नवीन को धमकी देते हुए अपने घर चले गए। तभी मौक़े पर नवीन का भाई मनोज व विनोद उर्फ़ चिंटू पुत्र नरेश मौक़े पर आ गए। नवीन व उसका भाई मनोज सौरभ को समझाने के लिए उनके घर पर गए। सौरभ ने अपने हाथ मे लिए हुए चाक़ू से मनोज पर हमला किया। चाकू मनोज की झांग मे लगा। गौरव ने फरसे से राजेश पर हमला किया। चाक़ू से लगी चोट के कारण मनोज मौक़े पर ही बेहोश हो गया जिसे इलाज के लिए

पीजीआईएमएस रोहतक ले जाया गया जहाँ मनोज को डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। 

दौराने जांच दिनांक 26.03.2023 को आरोपी किरण पत्नी नरेंद्र व नरेंद्र पुत्र ईश्वर निवासीगण गाँव मायना को गिरफ्तार किया गया है। वारदात मे शामिल रहे अन्य आरोपियो को जल्द गिरफ़्तार किया जाएगा। 

गिरफ्तार आरोपीः-

1. किरण पत्नी नरेंद्र गाँव मायना

2. नरेंद्र पुत्र इशवर गाँव मायना

रजिस्ट्रड केसः-

अभियोग संख्या 202 दिनांक 25.03.2023 धारा 302/148/149/323/506 भा.द.स. थाना शिवाजी कॉलोनी

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!