रोहतक के प्रॉपर्टी धारकों के लिए राहत की खबर है। जिनके रिकॉर्ड में दिक्कत थी, उसको ठीक करवाने का मौका मिला है। नगर निगम द्वारा तीन दिनों तक कैंप लगाए जाएंगे। जिसमें प्रॉपर्टी धारक संपत्ति कर संबंधित रिकॉर्ड को ठीक करवा सकते हैं। इससे लोगों को लाभ मिलेगा।

नगर निगम रोहतक के आयुक्त धीरेन्द्र खड़गटा

नगर निगम रोहतक के आयुक्त धीरेन्द्र खड़गटा ने बताया कि प्रॉपर्टी टैक्स के रिकॉर्ड को दुरुस्त करने के लिए निगम कार्यालय में 27 से 29 मार्च तक कैंप का आयोजन किया जाएगा। जिसके बारे में सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए जा चुके हैं कि आमजन से प्राप्त आवेदनों का समयावधि में निदान किया जाए तथा अनावश्यक कोई भी आवेदन लंबित ना रखा जाए।

नगर निगम के आयुक्त ने आमजन से अपील की है कि जिनके प्रॉपर्टी टैक्स के रिकार्ड में त्रुटियां है उसे दुरूस्त करवाने के लिए प्रॉपर्टी से संबंधित दस्तावेज लेकर 27 से 29 मार्च तक निगम कार्यालय में लगाए जा रहे कैंप में उपस्थित हो। ताकि उनके प्रॉपर्टी टैक्स के रिकार्ड को दुरुस्त किया जा सके।

साथ ही 31 मार्च तक संपत्ति कर भरने के लिए ब्याज पर सरकार ने 40 प्रतिशत की छूट दी है। हालांकि करदाताओं को संपत्ति कर की राशि एक मुश्त में ही जमा करवानी होगी। जो करदाता 31 मार्च तक अपने बकाया प्रॉपर्टी टैक्स को एक मुश्त में भरेगा उसको ब्याज पर 40 प्रतिशत की छूट मिलेगी। वहीं निगम द्वारा इसके बाद बकायदारों पर सख्ती भी बरती जाएगी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!