रोहतक पुलिस की एवीटी स्टाफ़ की टीम ने दौराने गश्त युवक को नशीले पदार्थ सहित काबू किया गया है। युवक से 541 ग्राम अफीम बरामद हुई है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। अदालत के आदेश पर आरोपी को 07 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई हैं। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
प्रभारी एवीटी स्टाफ़ निरीक्षक अनेश कुमार ने बताया कि स.उप.नि. सज्जन के नेतृत्व मे एवीटी स्टाफ़ की टीम ने कार्यवाही करते हुये आईएमटी एरिया युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान मनोज पुत्र चन्द्रशेखर निवासी गांव बाधशाहपुर के रुप मे हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास से 541 ग्राम अफीम बरामद हुई है। युवक के खिलाफ थाना आईएमटी मे अभियोग संख्या 85/2025 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है। जाँच में सामने आया कि आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है आरोपी के ख़िलाफ़ चोरी के कई मुक़दमे दर्ज है। आरोपी नशा करने का आदि है। नशे की पूर्ति के लिए आरोपी चोरी छीना झपटी की वारदातों को अंजाम देने लगा। जिनमें आरोपी गिरफ़्तार हो चुका है। आरोपी फ़िलहाल अदालत के आदेश पर ज़मानत पर बाहर आया हुआ है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!