रोहतक पुलिस ने दौराने गश्त चोरीशुदा मोटरसाइकिल को बेचने की फिराक मे घूम रहे युवक को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी से चोरी की 5 वारदातो का खुलासा हुआ है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच जारी है।
प्रभारी थाना पुरानी सब्जी मंडी निरीक्षक सत्यपाल ने बताया कि दिनांक 13.06.2023 को एवीटी स्टाफ की टीम गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त मोटरसाइकिल सवार युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान अजीत उर्फ काले पुत्र जयप्रकाश निवासी राहड रोड संजय नगर रोहतक के रुप मे हुई। युवक से मोटरसाइकिल चोरीशुदा पाई गई। आरोपी को गिरफ्तार करके गहनता से पुछताछ की गई।
मामले की जांच पुलिस चौकी सल्लारा मौहल्ला मे तैनात स.उप.नि. अनिल द्वारा अमल मे लाई गई। आरोपी ने मोटरसाइकिल को 26/27.05.2023 को रात के समय कृष्णा कॉलोनी मे खडी मोटरसाइकिल को चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया। जिस संदर्भ मे आरोपी के खिलाफ थाना पुरानी सब्जी मंडी मे अभियोग संख्या 205/2023 अंकित है।
दौराने जांच सामने आया कि आरोपी करीब 8/9 माह से नशा करता है। नशे की पैसो की पूर्ति के लिए आरोपी चोरी कर वाहनो को बेच देता था। इसके अलावा आरोपी से चोरी की 4 वारदातो का खुलासा हुआ है।
1. आरोपी ने करीब 9/10 दिन पहले गोहाना अड्डा के पास से साइदास कॉलोनी गली मे खडी मोटरसाइकिल को चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया हुआ है।
2. करीब एक माह पहले सैनी पुरा मौहल्ला के बाहर खडी स्कूटी चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया।
3. करीब 20/22 दिन पहले आरोपी ने भगत सिंह कॉलोनी राहड रोड रोहतक मे बंद मकान से नकदी, जेवरात व अन्य सामना चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया।
4. आरोपी ने करीब 25 दिन पहले सल्लारा मौहल्ला रोहतक से एक इल्कट्रिक स्कूटी चोरी की। स्कूटी रास्ते मे बंद होने पर युवक ने पटवारखाना पाडा मौहल्ला गली मे खडी कर मौके से फरार हो गया।
