Man in handcuffs

रोहतक पुलिस की टीम ने गांव चिडी मे स्थित शराब के ठेके पर हथियार के बल पर हुई डकैती की वारदात मे शामिल रहे दो आरोपियो को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी को पेश अदालत कर पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

प्रभारी थाना लाखनमाजरा निरीक्षक रणबीर सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली की गांव चिडी मे शराब के ठेके पर हथियार के बल पर रुपये लूटने की वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर कार्यवाही शुरु की। संदीप निवासी नाहरी जिला सोनीपत की शिकायत के आधार पर धारा 379बी/452/392 भा.द.स. व शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग संख्या 185/2022 अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच मे सामने आया कि संदीप के बुआ के लडके आशिष ने गांव चिडी मे शराब का ठेका लिया हुआ है। संदीप शराब के ठेके की देखरेख करता है। ठेके पर गांव घडवाल निवासी सुल्तान को सेल्समैन रखा हुआ है। दिनांक 13.07.2022 को संदीप, सैल्समेन सुल्तान व नरेन्द्र उर्फ लीलू जो आशीष के परिवार से है ठेके के अंदर बैठे हुए थे। दो अज्ञात युवक मोटरसाईकिल पर सवार होकर ठेके पर आए। युवको ने सेल्समैन से बीयर मांगते हुए पिस्तौल निकालकर सेल्समैन पर तान दी। दुसरे युवक ने भी पिस्तौल दिखाते हुए ठेके को खोलने के लिए कहा। दोनो युवक ठेके के अंदर गल्ले से करीब 30/32 हजार रुपये लेकर मोटरसाईकिल पर सवार होकर मौके से फरार हो गये।

मामले की जांच उप.नि. जोगेन्द्र द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच मामले मे धारा 395/397 भा.द.स. जोडी गई है। दौराने जांच दिनांक 18.07.2022 को पुलिस टीम ने छापेमारी करते हुए आरोपी हरिओम पुत्र सत्यवान व सोमबीर पुत्र बीरसिंह निवासीगण गांव चिडी को गिरफ्तार किया गया है। वारदात मे शामिल रहे अति वांछित आरोपी विक्रम उर्फ कालू भसड को सीआईए-1 स्टाफ की टीम द्वारा अवैध हथियार सहित व आरोपी सावन उर्फ गुल्लु को गिरफ्तार किया जा चुका है।

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!