रोहतक पुलिस की अपराध शाखा-1 टीम ने दौराने गस्त युवक को नशीले पदार्थ सहित गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। युवको से कुल 420 ग्राम अफीम बरामद हुआ है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है। पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि सह उप.नि. अमीत के नेतृत्व मे अपराध शाखा-1 की टीम जीन्द बाई पास चौंक के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना मिली की उतर प्रदेश निवासी रजनेश नशीला पदार्थ बेचने की फिराक मे है। सूचना के आधार पर तुंरत कार्यवाही करते हुये गोहाना बाईपास रोड नजदीक जीन्द चौंक रोहतक के पास युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान रजनेश पुत्र तेजराम निवासी पिपरथरा जरगवां जिला शाहजहांपुर उतर प्रदेश के रुप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक से कुल 420 ग्राम अफीम बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना शहर मे अभियोग संख्या 204/2026 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।
