रोहतक पुलिस की एसडीयू की टीम ने दौराने गश्त युवक को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी से एक देशी पिस्तौल व एक रौन्द बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है। आरोपी को पेश अदालत किया गया। आरोपी हिमांशु को अवैध हथियार देने वाले युवक को भी काबू किया गया है। मामले की गहनता से पुछताछ की जा रही है।
पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि दिनांक 07.05.2026 को मुख्य सिपाही लोकेश के नेतृत्व मे पुलिस टीम आउटर बाईपास रोहतक के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त लाढौत भैयापुर चौक आउटर बाईपास रोहतक के पास से युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान हिमांशु पुत्र कर्मबीर निवासी किडौली जिला सोनीपत के रुप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास से एक देशी पिस्तौल व एक रौन्द बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत थाना सदर मे अभियोग संख्या 111/2026 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।
दौराने जांच दिनांक 08.05.2026 को आरोपी हिमांशु को अवैध हथियार उपलब्ध करवाने वाले आरोपी संदीप उर्फ सैंडी पुत्र रामकिशन निवासी गांव चुलियाना रोहतक को काबू किया गया। जांच मे सामने आया कि आरोपी संदीप हथियार रखने का शौकीन है। आरोपी करीब 3 माह पहले अवैध हथियार खरीद कर लाया था। आरोपी संदीप का पुराना आपराधिक रिकार्ड रहा है। आरोपी के खिलाफ हत्या व अवैध हथियार के मामले दर्ज है। जिनमे आरोपी गिरफ्तार हो चुका है। आरोपी फिलहाल जमानत पर बाहर आया हुआ है। आरोपी संदीप व हिमांशु दोस्त है।
