रोहतक। पीजीआई के निदेशक डॉ. एसके सिंघल ने बुधवार सुबह ओपीडी का औचक निरीक्षण किया। इसका उद्देश्य पीजीआई सुविधा व सफाई व्यवस्था का जायजा लेना रहा। इस दौरान कर्मचारियों को कर्मचारियों को निर्धारित वर्दी में ही आने के निर्देश दिए गए। ड्यूटी पर जींस पहनकर आने पर रोक लगाई गई।

उन्होंने बताया कि मरीजों की सुविधा के लिए एक चाय और कॉफी वेंडिंग मशीन लगाई गई है। छाती व श्वास रोग विभाग का निरीक्षण करते हुए बेकार सामान को एकत्रित करने के निर्देश दिए। इस दौरान डीएमएस इंचार्ज आयुष्मान भारत को निर्देश दिए कि एक काउंटर ओपीडी में भी लगाया जाए और मरीजों की जागरूकता के लिए प्रचार सामग्री लगाई जाए।

डॉक्टर के कमरे के बाहर होना चाहिए नंबर और बोर्ड
निदेशक डॉ एसके सिंघल पीजीआई के हर कमरे के बाहर कमरा नंबर और बोर्ड डॉक्टर की जानकारी होनी चाहिए ताकि मरीजों को पता चल सके कि कौन सा चिकित्सक ड्यूटी पर है। लेबोरेट्री में अटेंडेंट के बैठने की सुविधा होनी चाहिए।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!