हरियाणा में भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आज किसी भी जिले में बारिश की संभावना नहीं है। प्रदेश के 7 जिलों का अधिकतम तापमान 35 डिग्री पार हो चुका है। इनमें पलवल और नूंह में सबसे अधिक 36.7 डिग्री तापमान दर्ज किया है। जिससे दिन ज्यादा गर्म और रातें ठंडी होने लगी हैं।

IMD के अनुसार, कल की तुलना में आज औसत अधिकतम तापमान में -0.3°C की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, प्रदेश में यह सामान्य से 1.7°C अधिक है। बीते कल (बुधवार को) को प्रदेश के कई हिस्सों से मानसून वापस हो गया है। जिससे अगले 3 दिन तक मौसम साफ रहने और बारिश की संभावना बेहद कम है। हालांकि दिन में हल्की से मध्यम गति की हवाएं चलेंगी।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, मानसून की वापसी के कारण अब हरियाणा में आर्द्रता कम होगी और मौसम शुष्क बनेगा। किसानों के लिए यह समय खरीफ फसलों की कटाई के लिहाज से अनुकूल है।

प्रदेश के अधिकतर जिलों में अब रात के समय ठंडक बढ़ गई है, जबकि दिन में तेज धूप निकलने से गर्मी हो रही है। 7 जिलों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री पार हो चुका है। इनमें पलवल, नूंह, पंचकूला, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, जींद और हिसार का नाम शामिल है। जबकि झज्जर जिले का तापमान सबसे कम 29 डिग्री दर्ज किया गया है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!