नगर निगम आयुक्त नरेंद्र कुमार ने बताया कि शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं प्रदूषण मुक्त बनाए रखने के उदेश्य से नगर निगम रोहतक द्वारा विशेष अभियान निरंतर चलाये जा रहे है। आज नगर निगम की सफाई शाखा की टीमों द्वारा विभिन्न बाजारों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, सार्वजनिक स्थलों तथा मुख्स मार्गों का निरीक्षण किया गया जिस दौरान प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक बेचने वालों तथा सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई।
निगम आयुक्त नरेंद्र कुमार ने कहा कि नगर निगम की टीम को पूर्व में ही निर्देशित किया गया था कि फिल्ड में रहे तथा गंदगी फैलाने वालो पर सख्ती से कार्यवाही की जाये। आज निगम की टीमों एवं प्रदूषण कन्ट्रोल बोर्ड की टीम ने शहर के मुख्य मार्गो, बाजारो में संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया जिस दौरान प्रतिबंधित प्लास्टिक बेचते पाए जाने पर 12 दुकानदारों के चालान कर 26500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसके अतिरिक्त सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा फेंककर गंदगी फैलाने वाले 4 व्यक्तियों के चालान कर 1100 रुपये का जुर्माना लगाया गया। निगम की टीमें ने चालान करने के साथ-साथ जागरूक भी किया गया कि प्रतिबंधित प्लास्टिक न केवल पर्यावरण के लिए हानिकारक है, बल्कि नालियों एवं सीवरेज व्यवस्था के अवरुद्ध होने का भी प्रमुख कारण बनती है। इसके साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने से शहर की स्वच्छता पर गहरा प्रभाव पड़ता है तथा नागरिकों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। नगर निगम की टीमों द्वारा निरंतर शहर में निरीक्षण किया जायेगा तथा गंदगी फैलाने वालो व
प्रतिबंधित प्लास्टिक बेचने वालो के विरूद्व नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी।
शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे कपड़े अथवा जूट के थैलों का प्रयोग करें, प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग न करें तथा अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों का कूड़ा अलग-अलग एकत्रित कर उसे निगम की कूड़ा लेने वाली गाड़ी में ही डालें। यदि किसी घर/दुकान/संस्थान से कूड़ा नहीं उठाया जा रहा तो शिकायत 7303050200 व 7303050800 व सफाई कार्य न होने पर 18001805007, 8295900992 नम्बरो पर दर्ज करवाये या स्वच्छता ऐप पर करें। इसके अतिरिक्त स्ट्रीट लाईट खराब होने पर उसकी शिकायत नगर निगम के स्ट्रीट लाईट शिकायत केन्द्र के दूरभाष 7027845050, 8059988940 पर करें। शिकायतो का समाधान नगर निगम की द्वारा जल्द से जल्द करवाया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!