रोहतक पुलिस की थाना आईएमटी की टीम ने गांव रुड़की में खेत में हुए झगड़े के दौरान घायल हुये व्यक्ति की दौराने ईलाज हुई मौत के मामले मे शामिल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी को पेश अदालत किया गया। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि दिनांक 12.10.2026 को गांव रुड़की निवासी नरेन्द्र की शिकायत पर अभियोग दर्ज किया गया। प्रारम्भिक जांच मे सामने आया कि रविंद्र पुत्र रामकंवार के साथ खेत में काम करते समय नसीब पुत्र बलवान, सुभाष पुत्र भरता निवासीगण रुडकी व अंकित के साथ कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद मारपीट की गई थी। मारपीट में रविंद्र घायल हो गया था, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उपचार के दौरान रविन्द्र की दिनांक 22.10.2026 को मौत हो गई।
वारदात का खुलासा:-
जांच मे सामने आया कि रविन्द्र और नसीब, सुभाष व अकिंत की खेत मे बनी पानी की नाली मे मिट्टी गिरने से आपस मे कहासुनी होने पर आरोपियो द्वारा रविन्द्र को चोट मारने से इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद किया गया। आरोपी नसीब को न्याययिक हिसारत जेल सुनारियां मे भेजा गया।
गिरफ्तार आरोपी:-
- नसीब पुत्र बलवान, निवासी गांव रुड़की रोहतक।
अभियोग संख्या- 258 दिनांक 14.10.2026 धारा 115(2), 126(2), 351(3), 3(5), 103(1) बीएनएस थाना आई.एम.टी
