रोहतक के बहुचर्चित मगन सुसाइड मामले में आरोपी पत्नी दिव्या का बॉयफ्रेंड दीपक अग्रिम जमानत के लिए पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट पहुंचा है। रोहतक कोर्ट से जमानत याचिका खारिज होने के बाद दीपक ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। याचिका पर बुधवार को सुनवाई की संभावना है। मगन ने 18 जून को एक वीडियो बना कर आत्महत्या कर ली थी। उसने अपनी पत्नी व उसके बॉयफ्रेंड को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया था।

जानकारी अनुसार, छह दिन पहले रोहतक कोर्ट के जज शैलेंद्र कुमार ने मगन की पत्नी दिव्या और पुलिस कॉन्स्टेबल साथी दीपक की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। कोर्ट ने सुसाइड से पहले रिकॉर्ड किए गए वीडियो, अश्लील क्लिप, कॉल डिटेल और बैंक रिकॉर्ड्स के आधार पर यह फैसला लिया था।

गौरतलब है कि 18 जून को मगन उर्फ अजय सुहाग ने पत्नी दिव्या की कथित बेवफाई से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में दिव्या और दीपक के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे।

मगन ने 18 जून को फांसी लगाकर जान दे दी थी। मरने से पहले उसने एक वीडियो बनाया था। जिसमें उसने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी दिव्या और उसका पुलिस वाला बॉयफ्रेंड उसे परेशान कर रहे हैं। पत्नी दिव्या उसे कहती है कि अपने पिता की हत्या कर पैतृक जमीन बेच दे क्योंकि उसके पुलिसवाले बॉयफ्रेंड को प्रमोशन कराने के लिए रुपए चाहिए।

दोनों पर सख्त कार्रवाई की जाए।दिव्या और दीपक का एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें दिव्या अश्लील डांस कर रही थी। मगन के परिवार का आरोप है कि दिव्या ने ही मगन को ये वीडियो भेजा था। इसके बाद मगन ने सुसाइड कर लिया।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!