रोहतक, 20 अगस्त। सिविल अस्पताल रोहतक के वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. हरमिंद्र सिंह का निधन हो गया है। वे उत्तराखंड के देहरादून गए थे और वहां पर हादसे का शिकार हो गए। उनका अंतिम संस्कार 21 अगस्त को दोपहर 12 बजे शीला बाईपास स्थित श्मशान घाट में होगा।
मॉडल टाउन निवासी 50 वर्षीय डा. हरमिंद्र सिंह 17 अगस्त को पत्नी डा. देवेंद्र कौर के साथ बेटे जप सिंह को देहरादून छोड़ने के लिए गए थे। बेटा जप सिंह देहरादून की एक निजी यूनिवर्सिटी में इंजीनियरिंग की पढाई कर रहा है। बेटी दियारा शहर के मॉडल स्कूल में पढाई कर रही है।
डा. सिंह को देहरादून जाते समय रास्ते में सूचना मिली कि ससुर का निधन हो गया है। ससुर भी देहरादून में ही रहते हैं। वे सीधे ससुर के घर पहुंचे। 18 अगस्त की सुबह डा. हरमिंद्र सिंह सुबह करीब साढे 5 बजे देहरादून में ही सैर के लिए निकले थे और लापता हो गए। इस संबंध में देहरादून पुलिस को सूचना दी गई। लेकिन गुरूवार को उनका शव मिला। इसी के साथ परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। डा. हरमिंद्र सिहं, रोहतक शहर के जाने-माने हड्डी रोग विशेषज्ञ थे। उ

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!