आज दिनांक 20.08.2026 को रोहतक पुलिस की सीआईए स्टाफ की टीम को सूचना मिली की विदेश में बैठकर अपने साथियों की सहायता से आपराधिक वारदातों को अंजाम देने अपराधी के दो साथी किसी वारदात को अंजाम देनी की तैयारी कर रहे है। सीआईए स्टाफ की टीम ने सूचना के आधार पर आरोपियों का पीछा किया। जैसे ही आरोपियों को काबू करने का प्रयास किया तो आरोपियों ने पुलिस टीम पर फॉयरिंग कर दी। टीम ने बचाव करते हुए आत्मरक्षा में फायरिंग की तो गोली आरोपियों के पैरों में जाकर लगी। दोनों आरोपियों को घायल अवस्था में काबू किया गया है। आरोपियों से आधुनिक विदेशी हथियार बरामद हुए है। आरोपी रोहतक, दिल्ली आदि में हत्या व फायरिंग की वारदात को अंजाम देने के इरादे से तैयारी कर रहे थे। सीआईए स्टाफ रोहतक की टीम ने दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त कार्यवाही करते हुए बड़ी वारदातों को रोकने में तथा आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।




