हरियाणा के महम क्षेत्र में लव मैरिज करने वाले पति-पत्नी शादी का रंजिस्ट्रेशन करवाने पहुंचे तो हैरान रह गए। परिवार ने बेटी का डेथ सर्टिफिकेट बनवा दिया। तहसील पहुंचे दंपति ये जान कर हैरान रह गए। वहीं पुलिस ने भी मामला दर्ज करने से मना कर दिया।

महम निवासी निशा और उनके पति अजय ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्होनें 20 सितंबर 2024 को लव मैरिज की थी। शादी के बाद अब दोनों विवाह प्रमाण-पत्र बनवाना चाहते थे। जिसके लिए महम तहसील पहुंचे तो कर्मचारियों ने कहा कि शादी के रजिस्ट्रेशन के लिए लड़की के पिता की फैमिली आईडी में उसका नाम होना जरूरी है। जो कि शादी के बाद यह नाम पति की फैमिली आईडी में जुड़ जाता है। वहां पता चला कि पिता की फैमिली आईडी में लड़की को मृत दिखाया गया है। उन्होनें बताया कि RTI की सूचना पर पता चला कि निशा का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाया जा चुका है। फैमिली आईडी में भी उसे मृत दिखाया गया है।

उन्होनें कहा कि इसके लिए करीब 7 महीने से विवाह रजिस्ट्रेशन के लिए तहसील और बड़े अधिकारियों से न्याय की गुहार लगा चुके हैं लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। बाद में दंपति पुलिस में शिकायत देने पहुंचे लेकिन पुलिस ने भिवानी क्षेत्र का हवाला देकर मना कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!