रोहतक में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रशासन के आदेश पर पीडब्ल्यूडी की टीम सोमवार से कंटेनमेंट जोन बनाने में जुट गई है। स्वास्थ्य विभाग से कोरोना संक्रमितों की जानकारी मिलने के बाद नगर निगम टीम ने रविवार शाम तक 90 कंटेनमेंट जोन की लिस्ट बनाकर उपायुक्त को भेज दिया था।

उपायुक्त कार्यालय से पीडब्ल्यूडी को चिह्नित स्थानों पर बल्लियां लगाकर कंटेनमेंट जोन बनाने के आदेश जारी कर दिए गए। इसके तहत सेक्टर एक में आठ, सेक्टर दो में चार, सेक्टर चार में दो, सेक्टर तीन व 14 में एक-एक, शिवम एन्क्लेव, ऑफिसर्स कॉलोनी, हकीकत नगर, भरत कॉलोनी, सुभाष नगर, गढ़ी बोहर, छोटूराम चौक पार्क हरी नगर, चिन्योट कॉलोनी, सुखपुरा चौक, माता दरवाजा शौरा कोठी, पीजीआईएमएस हॉस्टल, विजय नगर मेडिकल कैंपस, आदर्श नगर, एमडीयू कैंपस, मानसरोवर कॉलोनी, आर्य नगर, किला मोहल्ला, ओमैक्स सिटी, प्रेम नगर, सुखपुरा चौक, सुभाष नगर, हरी नगर, मॉडल टाउन, महम, न्यू अनाज मंडी, सनसिटी, रेलवे रोड, झंग कॉलोनी, गढ़ी बलंब पटवारपुर कलानौर, आर्य नगर में कंटेनमेंट जोन बनाए जाएंगे।

एटीपी जितेंद्र की अध्यक्षता में कंटेनमेंट जोन का नक्शा बनाने के लिए तीन टीमें गठित की गई है। भवन निरीक्षक राजीव विज, सनी देव कुमार, रवि के साथ आनंद, अंकित, साहिल, राकेश, रवि, रामफूल ने शहर में 90 कंटेनमेंट जोन बनाने का कार्य किया। तैयार किए कंटेनमेंट जोन के नक्शा उपायुक्त कार्यालय भेज दिए। यह जानकारी भवन निरीक्षक सनी देव कुमार ने दी।

वहीँ नगर के संयुक्त नगर आयुक्त सुरेश कुमार ने छह जनवरी को बैठक करके कोरोना महामारी को लेकर कई टीमें गठित करके जिम्मेदारियां तय की। नगर अभियंता सुनील को सैनिटाइजेशन की जिम्मा सौंपा गया है। तीन दिन गुजरने के बाद भी निगम के क्षेत्र में सैनिटाइजेशन शुरू नहीं हुआ है। अब संयुक्त नगर आयुक्त सुरेश कुमार का कहना है कि सोमवार से सैनिटाइजेशन का काम शुरू हो जाएगा।  सभी 90 कंटेनमेंट जोन में सैनिटाइजेशन करने के लिए कहा गया है। वहीं, नगर अभियंता सुनील का कहना है कि जिस केमिकल का छिड़काव किया जाना है, उसका इंतजाम करना होगा। पता करना होगा कि स्वास्थ्य विभाग देगा या फिर टेंडर करना पड़ेगा।

नगर निगम के पास सैनिटाइजेशन के लिए तीन बड़ी मशीनें ट्रैक्टर ट्रॉली के साथ हैं। करीब आठ हैंड मशीनें हैं। ऐसे में इतनी मशीनों से पूरे शहर में सैनिटाइजेशन संभव नहीं हो सकेगा। बता दें नगर निगम शहर में सोडियम हाइफो क्लोराइड को पानी में मिलाकर सैनिटाइजेशन करवाएगा। सूत्रों के मुताबिक रविवार तक निगम के पास केमिकल नहीं था।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!