रोहतक पुलिस की सीआईए-2 टीम ने दौराने गश्त युवक को अवैध हथियारो सहित गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। युवक से दो देसी पिस्तौल व चार जिन्दा रौन्द बरामद हुऐ है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है।
पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि सह.उप.नि बिजेन्द्र के नेतृत्व मे सीआईए-2 की टीम गस्त पडताल जुराईम दिल्ली रोहतक रोड चुलियाना चौंक गाधंरा मोड मे मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना के आधार पर कार्यवाही करते गांव गान्धरा की तरफ से आ रहे युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान हिमान्शु पुत्र मुनिम निवासी गान्धरा रोहतक के रुप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास से दो देसी पिस्तौल व चार रौन्द बरामद हुये है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत थाना सापंला मे अभियोग संख्या 225/2026 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!