रोहतक पुलिस की टीम ने गान्धरा निवासी अमलेश पर हुये जानलेवा हमले की वारदात में शामिल रहे दुसरे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि दिनांक 26.05.2026 को गान्धरा निवासी विनोद की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जाँच शुरू की गई। प्रारंभिक जाँच में सामने आया कि अमलेश अपनी मोटरसाईकिल पर सवार होकर शाम के समय अपनी डुयटी पर जा रहा था। रास्ते मे गान्धरा से खरावड रोड पर सुनिल व अनुज निवासीगण गान्धरा ने अमलेश का रास्ता रोका और अमलेश पर जान से मारने की नीयत से बिन्डे व लाठी से हमला कर मौके से फरार हो गये। घायल अवस्था मे अमलेश को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया।

  मामले की जांच पी.एस.आई बलविन्द्र द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 04.08.2026 को आरोपी सन्त पुत्र धर्मपाल निवासी गाव गान्धरा को गिरफ्तार किया गया है। वारदात मे शामिल रहे आरोपी अनुज निवासी गान्धरा को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।  

गिरफ्तार आरोपीः-

  1. सन्त पुत्र धर्मपाल निवासी गाव गान्धरा ।
    रजिस्ट्रड केसः-
    अभियोग संख्या 198 दिनांक 28.05.2026 धारा 109(1),115,126,3(5) बीएनएस थाना सापलां
YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!