श्री गौरव राजपुरोहित, पुलिस अधीक्षक रोहतक के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना लाखन माजरा पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए 151 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब, तस्करी में प्रयुक्त एक कैंटर तथा एक क्रेटा कार जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। रोहतक पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब तस्करी में संलिप्त तत्वों को कड़ा संदेश गया है कि जिले में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

दिनांक 04.08.2026 को हाईवे-152D पर नाकाबंदी के दौरान पुलिस टीम ने कैंटर नंबर UP-85-AT-9780 को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान कैंटर में नीले प्लास्टिक ड्रमों के नीचे छिपाकर रखी गई OLD HABBIT WHISKY ब्रांड की कुल 151 गत्ता पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। आरोपियों से शराब के परिवहन संबंधी कोई वैध लाइसेंस अथवा परमिट प्रस्तुत नहीं किया जा सका। मौके पर अमित कुमार आबकारी विभाग के निरीक्षक को बुलाकर नियमानुसार नमूने लिए गए तथा शेष शराब को सील कर जब्त कर लिया गया।
उप निरीक्षक अनिल कुमार प्रबन्धक अफसर थाना लाखन ने बताया कि मामले की जांच स उप निरीक्षक शमशेर सिंह द्वारा की जा रही है। पुलिस पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी संदीप पुत्र महेंद्र तथा शैंकी पुत्र रमेश निवासी गांव खेड़ा खेमावती, जिला जींद ने खुलासा किया कि उक्त शराब धर्मेंद्र चौधरी पुत्र हरभान सिंह निवासी गांव सौख, जिला मथुरा (उत्तर प्रदेश) द्वारा चंडीगढ़ से खरीदकर उपलब्ध कराई गई थी तथा इसे अवैध रूप से गुजरात पहुंचाया जाना था।
आरोपियों के खुलासे के आधार पर पुलिस ने मुख्य तस्कर धर्मेंद्र चौधरी को भी गिरफ्तार कर लिया। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी अवैध शराब तस्करी के मामले दर्ज हैं। माननीय न्यायालय से मुख्य आरोपी धर्मेंद्र चौधरी का 5 दिन का तथा अन्य दोनों आरोपियों का 1-1 दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है। पुलिस रिमांड के दौरान पूरे तस्करी नेटवर्क, शराब के स्रोत, आपूर्ति श्रृंखला एवं इस कारोबार से जुड़े अन्य व्यक्तियों की भूमिका की गहनता से जांच की जा रही है।
अभियोग संख्या 157 दिनांक 04/08/2026 धारा 61(2) BNS एवं 61-4-20 आबकारी अधिनियम थाना लाखन माजरा
गिरफ़्तार आरोपी
1 शेन्की पुत्र रमेश गांव खेड़ा खेमावती जींद
2 संदीप पुत्र महेंद्र गांव खेड़ा खेमावती जींद
3 धर्मेंद्र पुत्र हरभान चौधरी गांव शौंख जिला मथुरा यूपी

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!