रोहतक। 11वीं कक्षा के छात्र अक्षत का शव तीन दिन बाद बालंद गांव के पास जेएलएन नहर से बरामद कर लिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार, अक्षत पिछले तीन दिनों से लापता था, जिसकी तलाश लगातार की जा रही थी। खोजबीन के दौरान बुधवार को उसका शव बालंद गांव के निकट जेएलएन नहर में मिला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसका आज पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। वहीं, घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और क्षेत्र में शोक का माहौल है।
