रोहतक कोरोना मुक्त हो गया है। जिले में एक भी कोरोना का सक्रिय मरीज नहीं बचा है। अब तक जिले में 33 हजार 212 कोरोना के मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। अब तक पॉजिटिव मिले मरीजों में से 598 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, अन्य स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।

बीते 24 घंटे में जिले के 2 कोरोना संक्रमित स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। जिसके साथ ही जिला भी कोरोना मुक्त हो गया। फिलहाल 24 लोगों के सैंपलों की रिपोर्ट आना बकाया है। अभी भी लोगों को कोरोना से बचाव के लिए सावधानी बरतने की जरूरत है ताकि कोरोना फिर से न फैले।

DC यशपाल ने कहा कि जिला में कोरोना की पॉजिटिविटी दर कम होकर शून्य प्रतिशत रह गई है। वहीं, रिकवरी दर 98.17 प्रतिशत है। बुधवार को कोविड-19 के 31 सैंपल जांच के लिए भेजे गए। जिनमें से कोई भी व्यक्ति पॉजिटिव नहीं पाया गया है। जबकि 24 सैंपल का परिणाम आना शेष है। अब तक के आंकड़ों के अनुसार जिला में 696451 व्यक्तियों को सर्विलांस पर रखा गया, जिनमें संक्रमितों के सम्पर्क में आए व्यक्ति भी शामिल है।

उन्होंने कहा है कि जिला में अब तक कोविड-19 के 7 लाख 66 हजार 344 सैंपल लिए गए हैं। जिनमें से 33212 सैंपल पॉजिटिव पाए गए तथा 7 लाख 33 हजार 108 सैंपल नेगेटिव पाए गए। साथ ही उपचार के बाद 32614 व्यक्ति स्वस्थ होकर घर जा चुके है। जिला में वर्तमान में कोविड-19 का कोई भी सक्रिय मरीज नहीं है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!