हिसार के होटल से पार्टी करके बाइक सवार युवक वापस जा रहे थे। इस दौरान कार सवार दबंगों ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। गनीमत रही कि घटना में किसी की जान नहीं गई। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 307,323,34,427 व 506 के तहत मामला दर्ज किया है।

हांसी की हनुमान कालोनी में रहने वाले राहुल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सीआर कालेज  में लॉ की पढाई करता है। वह अपने भाई ललीत और दोस्त सन्दीप, हांसी निवासी परमजीत,लोहारू निवासी दिपांशु, राजकुमार, तनु मेहता व देवा वासी बावल के साथ अपने किराए के कमरे में शीश महल के नजदीक पार्टी कर रहे थे। रात्रि  में वे सभी 3 मोटरसाइकिल लेकर निरंकारी भवन रोड एक होटल में चले गए। वहां पहुचे तो होटल के रीसैप्शन के पास लगे सोफों पर 4 लड़के बैठे थे। उन के साथ कहा सुनी हो गई और वे हमे गाली दी।

इस दौरान होटल के मैनेजर ने दोनों लोगों को शांत करा दिया। शिकायतकर्ता के अनुसार फिर वह चारो लड़के होटल से चले गये और उसके कुछ समय बाद हम सभी अपने तीनो मोटरसाइकिल पर सवार होकर होटल से घर के जा रहे थे। कुछ दूरी पर जाने के वहीं लड़कों ने रुकने के लिए आवाज लगाई। उस समय भी उनसे कहासुनी हो गई। पीड़ित ने गाड़ी  लेकर हम लोग जाने लगे। तभी आरोपियों ने जान से मारने के लिए कार से टक्कर मार दी। जिससे उसके दोस्त परमजीत, संदीप व ललीत को काफी चोटे लगी। सभी को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!