रोहतक एवीटी स्टाफ ने शिवाजी कॉलोनी क्षेत्र के जलेबी चौक के पास से हिमांशु गैंग के सदस्य को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया बदमाश झज्जर जिले के गांव बिरधाना का आकाश है। इसके ​पास देसी पिस्टल मिली है। एवीटी स्टाफ में तैनात मुख्य सिपाही नवीन ने बताया कि वह टीम के साथ गश्त पर थे। तभी जलेबी चौक के पास पुल के नीचे एक आरोपी आकाश खड़ा दिखाई दिया। जो पुलिस को देख भागने लगा। घेराबंदी कर इसे पकड़ लिया। आकाश एक लाख 50 हजार के इनामी बदमाश हिमांशु उर्फ भाऊ की गैंग से संबंध रखता है।

जिसके खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास, डकैती और चोरी के साथ अन्य केस दर्ज हैं। पकड़े गए बदमाश की काफी समय से तलाश थी। अब सूचना मिलने पर इसे गिरफ्तार किया है। वहीं दूसरी ओर, शिवाजी कॉलोनी थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि मुख्य सिपाही की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है, ताकि ​िहमांशु उर्फ भाऊ के बारे में जानकारी होने पर अन्य वारदातों का खुलासा किया जा सके।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!