रोहतक में एक 52 वर्षीय अधेड़ की अंधाधुंध फायरिंग कर हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना को अंजाम रोहतक के गांव भाली में बुधवार रात को कुछ अज्ञात हमलावरों द्वारा दिया गया। अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हमलावर इस वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

मृतक की पहचान गांव भाली निवासी करीब 52 वर्षीय बलराज उर्फ पप्पू के रूप में हुई है जिसकी गांव में ही परचून की दुकान है साथ ही वह खेतीबाड़ी भी करता था। बुधवार रात को जब मृतक पप्पू गांव के पास में शराब ठेके पर शराब लेने के लिए गया और शराब खरीदी और वापस चल पड़ा। तभी अचानक से कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने उस पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी जिसमें अधेड़ को सात से आठ गोलियां लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि मृतक को 7-8 गोलियां लगी हैं। हालांकि स्थिति पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी की गोलियां कितनी लगी है। वारदात को देखकर लगता है कि हमलावर किसी भी हालत में बलराज को जीवित नहीं छोड़ना चाहते थे। इसलिए ताबड़तोड़ फायरिंग की। ताकि वह किसी भी सूरत में वह जिंदा ना बचे।

हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहीं आसपास में नाकाबंदी करके हमलावरों की तलाश कर रही है। हालांकि अभी तक फायरिंग करने वालों की पहचान नहीं हो पाई है। इधर, मृतक के परिवार वालों से भी पूछताछ की जा रही है। ताकि हमलावरों के बारे में सुराग लग पाए।

पुलिस थाना बहु अकबरपुर प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि भाली निवासी बलराज को अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। जिसके पास शराब के पव्वे भी मिले हैं। प्राथमिक जांच के अनुसार बलराज जब शराब ठेके से शराब के पव्वे लेकर आ रहा था तो अज्ञात हमलावरों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!