रोहतक पुलिस की टीम ने न्यु राजेन्द्रा कालोनी मे स्थित घर मे हुई चोरी की वारदात को हल करते हुये वारदात मे शामिल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि दिनांक 11.07.2026 को न्यु राजेन्द्रा कालोनी निवासी उदयराज की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच मे सामने आय़ा कि उदयराज अपने मकान से दिनांक 09.07.2026 को किसी काम के लिए बाहर चला गया। शाम को वापिस घर पर आने पर देखा तो घर का सामान बिखरा पडा हुआ मिला। सामान चैक किया तो सिलाई मशीन, दो सिलेन्डर, पानी की मोटर, कुछ बर्तन व करीब 10 हजार रुपये नही मिले।
मामले की जांच मुख्य सिपाही मनोज द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 17.07.2026 को चोरी की वारदात मे शामिल रहा आरोपी नेशु पुत्र राकेश निवासी भीम अखाडा वाली गली खोखराकोट रोहतक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से चोरीशुदा सामान बरामद किया गया है।
गिरफ्तार आरोपीः-
1.नेशु पुत्र राकेश निवासी भीम अखाडा वाली गली खोखराकोट रोहतक ।
रजिस्ट्रड केसः-
अभियोग संख्या 271 दिनांक 11.07.2026 धारा 305, 331(3) बीएनएस थाना शिवाजी कालोनी रोहतक

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!