रोहतक पुलिस की टीम ने सदर एरिया मे जीन्द रोड कृष्णा गोल चक्कर आउटर बाईपास पर बाईक सवार युवको द्वारा लाठी डन्डो से हमला करके सोने की चैन लूटने की वारदात को हल करते हुये वारदात मे शामिल रहे दो आरोपियो को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपियो को पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि दिनांक 16.05.2026 को चांद नगर रोहतक निवासी प्राकृत की शिकायत के आधार पर थाना सदर मे अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच मे सामने आय़ा कि प्राकृत व उसका दोस्त चण्डीगढ से वापिस रोहतक की तरफ आ रहे थे। जब प्राकृत रोहतक जींद रोड पर कृष्णा डेयरी गोल चक्कर से आउटर बाईपास पर रोहतक की तरफ चले तो पराग लघुशंका करने के लिए गाडी रोकने बारे कहा। पराग व प्राकृत गाडी से उतरे तो तभी तीन नौजवान युवक एक बुलेट बाईक पर सवार होकर आये। तीनो युवको ने पराग व प्राकृत के साथ लाडी डन्डो से मारपीट करनी शुरु कर दी। युवको ने प्राकृत के गले से सोने की चैन छीनी और बाईक पर सवार होकर मौके से फरार हो गये।

मामले की जांच स.उप.नि सुल्तान द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 17.05.2026 को आरोपी तुषार पुत्र देवेन्द्र निवासी सैक्टर-35 रोहतक व पराग पुत्र अमित निवासी मोहाली हाल ग्रीन सिटी रोहतक को गिरफ्तार किया गया है। जांच मे सामने आया कि आरोपी पराग व प्राकृत दोस्त है। आरोपी पराग ही लूट की वारदात का साजिशकर्ता रहा है और आरोपी तुषार बाईक पर सवार था। आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल व एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। वारदात में शामिल रहे अन्य आरोपियो को जल्द ही गिरफ़्तार किया जाएगा। लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बाइक पर सवार होकर जा रहे थे तभी आरोपियों का एक्सीडेंट हो गया। जिसमें आरोपियों को चोटें आयी हैं। वारदात में प्रयुक्त दुर्घटनाग्रस्त हालात में मोटरसाइकिल व एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

गिरफ्तार आरोपीः-

  1. तुषार पुत्र देवेन्द्र निवासी सैक्टर-35 रोहतक
  2. पराग पुत्र अमित निवासी मोहाली हाल ग्रीन सिटी रोहतक
    रजिस्ट्रड केसः-
    अभियोग संख्या 121 दिनांक 16.05.2026 धारा 309(6), 3(5) बीएनएस थाना सदर रोहतक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!