रोहतक में दिल्ली से घर लौट रहे रेलवे कर्मचारी के साथ तीन स्कूटी सवार युवकों ने रास्ता रोककर मारपीट की और मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। यह पूरी वारदात वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। जिसमें रात को आरोपी युवक पीछा करते हुए छीनाझपटी करके दिखाई दे रहे हैं।

रोहतक के चुन्नीपुरा निवासी अनिल कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रेलवे में फार्मासिस्ट के पद पर तैनात है। उसकी ड्यूटी दिल्ली के किशनगंज में है। बुधवार को रात करीब 11 बजे वह अपनी ड्यूटी पर रोहतक आया था। रेलवे स्टेशन से अपने घर पैदल ही जा रहा था। करीब साढ़े 11 बजे बाल भवन रोड पर पहुंचा तो तीन युवक स्कूटी के साथ वहां खड़े हुए थे।

अनिल कुमार को पैदल जाता देख आरोपियों में से एक ने आवाज देकर बुलाया। लेकिन अनिल को उन पर शक हुआ तो वह नहीं गया। इसी बीच आरोपियों ने अनिल के हाथ से थैला छीन लिया। बचने के लिए वह प्रेम नगर चौक की तरफ भागने लगा, लेकिन तीनों युवकों ने उसका पीछा किया। आगे चौक पर उसने अपने भांजे को फोन करके मदद मांगी।

जब अपने भांजे का इस वारदात की सूचना दे रहा था तो तीनों आरोपी वहां पर आए और उससे मोबाइल फोन भी छीन लिया। साथ ही मारपीट भी की। छीना-झपटी के दौरान एक आरोपी अपनी लाल रंग की टोपी घटनास्थल पर ही छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद वारदात की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!