रोहतक में भांजे ने मामी की कस्सी से काटकर हत्या कर दी। जब महिला के शव को लहूलुहान अवस्था में देखा को इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी।

मृतका की पहचान करीब 42 वर्षीय प्रमिला के रूप में हुई है। जिसका शव घर के आंगन पर पड़ा हुआ था। वहीं सिर के पास कस्सी से वार करने के निशान थे और लहूलुहान अवस्था में पड़ा था। पुलिस की प्राथमिक जांच के अनुसार भांजे ने ही मामी की हत्या करके मौत के घाट उतारा है। हत्या करने के बाद वह फरार है।

मामले की सूचना पर FSL टीम को भी बुलाया गया। एफएसएल एक्सपर्ट ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। वहीं हत्या से संबंध में साक्ष्य जटाए। इधर पुलिस मामले की जांच में जुटी गई है। जानकारी के अनुसार आरोपी करीब एक सप्ताह पहले ही अपने मामा के यहां रहने के लिए आया था।

मर्डर की सूचना क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। जिसके बाद ग्रामीण भी एकत्रित हो गए। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी प्रवीण गांव लाढ़ोत का रहने वाला है। जो अपनी मामा के घर पर आया था। यहां पर उसने इस वारदात को अंजाम दिया। अभी पुलिस मामले की तय तक जाने के लिए कार्रवाई कर रही है।

आरोपी प्रवीण के खिलाफ पहले भी दुष्कर्म व पोस्को एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज था। उस मामले में आरोपी प्रवीण भिवानी जेल में बंद था। जहां से उसका मामा जितेंद्र ही जमानत पर लेकर आया था। इसके बाद आरोपी प्रवीण फिलहाल अपने मामा के घर पर ही रहता था।

महम थाना प्रभारी रमेश ने बताया कि अपनी किशनगढ़ में हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई थी। मामी की हत्या के बाद आरोपी भांजा पास के ईख के खेत में छुप गया। जिसे पुलिस ने पकड़ लिया है। गिरफ्तार करके मामले की जांच की जा रही है। हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!