रोहतक से चरखी दादरी और भिवानी रूट पर किराए में बढ़ोतरी हो गई है। जिसके बाद अब यात्रियों को 10-10 रुपए अतिरिक्त देने होंगे। रोहतक-भिवानी रूट पर गांव नौरंगाबाद के पास शुरू हुए टोल प्लाजा के कारण रोडवेज के किराए में बढ़ोतरी की गई है। अब यात्रियों को बढ़े हुए किराए के साथ सफर करना होगा।

रोहतक से भिवानी जाने वाले यात्रियों को पहले 50 रुपये किराया देना पड़ता था, जो अब बढ़कर 60 रुपए हो गया है। वहीं दादरी जाने वाले यात्रियों को पहले 60 रुपए अदा करने होते थे। जो अब बढ़कर 70 रुपए हो गए हैं। दोनों ही रूटों पर बढ़ा हुआ किराया लागू हो चुका है। जिससे यात्रियों की जेब पर बोझ बढ़ेगा।

भिवानी और चरखी दादरी रूट पर हर रोज सैकड़ों यात्री सफर करते हैं। इसी अनुसार रोडवेज की बसों को चलाया जा रहा है। साथ ही इन रूटों पर चलने वाली प्राइवेट बसों की संख्या भी कम नहीं हैं।

रोहतक डिपो की बात करें तो यहां 200 बसों की आवश्यकता है। जिनमें से 192 बसें पहले ही चल रही थी। इसके अतिरिक्त 3 नई 59 सीटर बसें भी शामिल हो गई हैं। वहीं इनमें से 46 बसें किलोमीटर स्कीम के तहत चल रही हैं और प्राइवेट बसों की संख्या अलग है। सवारियों के हिसाब से बसों को रूटों पर चलाया जा रहा है।

रोहतक बस स्टैंड के एसएस जयवीर हुड्‌डा ने बताया कि टोल शुरू होने के कारण भिवानी व चरखी दादरी रूट का किराया बढ़ाया गया है। अब दोनों रूटों पर सवारियों से बढ़ा हुआ किराया ही लिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!