रोहतक कर्मचारी सांझा मोर्चा की आवश्यक 27/1/24 कामरेड बलदेव घणघस रोडवेज भवन रोहतक में संम्पन हुई । बैठक में जयबीर घणघस, नरेंद्र दिनोद,वीरेन्द्र सिंगरोहा,जगदीप लाठर,जयभगवान कादयान,अमित महाराणा,विनोद शर्मा,संजीव कुमार,अशोक खोखर भाग लिया।मोर्चे के वरिष्ठ सदस्यों ने बताया कि प्रदेश सरकार कर्मचारियों की मानी हुई मांगो की भी लागू नही कर रही हैं।सरकार की वायदाखिलाफी के खिलाफ केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर होने वाले 16 फरवरी 2024 के भारत बंद में बढ़ चढ़ कर भाग लेगा।
मुख्य मांगो में हिट एंड रन भारतीय न्याय सहिता काले कानून को तुरंत वापिस लिया जाए,265 मार्गो पर असिमत परमिट पॉलिसी को वापिस लेकर रोडवेज बेड़े में नई बसे खरीदी जाए,परिचालक,चालक, लिपिकों की वेतन विसंगति दूर की जाए,देय अवकाश कटौती पत्र वापिस लिया जाए,2016 में भर्ती हुए चालको सहित दादरी डिपो के 52 हेल्परो को पॉलिसी बना कर पक्का किया जाए, बसों की मरमत कार्य कम्पनी को न दिया जाए,2002 में भर्ती हुए चालको को नियुक्ति से पक्का करके इन्हें पुरानी पेंशन योजना में शामिल किया जाए,28/10/2005 से पहले भर्ती प्रकिया के तहत भर्ती होने वाले कर्मचारियों को सरकार के आदेशों अनुसार पुरानी पेंशन योजना में शामिल किया जाए,ग्रुप D के कर्मचारियों को कॉमन कडर से बहार करके तकनीकी पदों पर प्रमोशन की जाए,बकाया कई वर्षों के बोनस का भुगतान किया जाए,तकनीकि वेतनमान से वंचित कर्मचारियों को तकनीकी वेतन मान दिया जाए।
