ग्रीष्मावकाश के दौरान ट्रेनों में बढ़ रही यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने रेवाड़ी-रींगस स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि बढ़ाने का फैसला किया है। ये ट्रेन नारनौल होकर गुजरती है। इससे हरियाणा और राजस्थान के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।

हरियाणा से खाटू में बाबा श्याम के भक्तों की गर्मियों की छुटि्टयों में बढ़ रही भीड़ को देखते हुए रेलवे ने रेवाड़ी से रींगस तक चलने वाली स्पेशल ट्रेनों की संचालन अवधि बढ़ा दी है। इससे बाबा श्याम के जाने वाले भक्तों को काफी राहत मिलेगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए दो जोड़ी स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन आगे भी जारी रखा जाएगा। इससे यात्रियों को लाभ होगा।

रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 09633/09634 रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी स्पेशल रेलसेवा रेवाड़ी से 10 जून, 24 जून और 25 जून 2026 को संचालित होगी। वहीं रींगस से यह ट्रेन 11 जून, 25 जून और 26 जून 2026 को चलेगी। इस रेलसेवा के संचालन में कुल तीन-तीन अतिरिक्त ट्रिप बढ़ाए गए हैं।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09637/09638 रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी स्पेशल रेलसेवा रेवाड़ी से 11 जून और 25 जून 2026 को संचालित होगी। वहीं रींगस से भी यह ट्रेन 11 जून और 25 जून को चलेगी। इस रेलसेवा में दो-दो अतिरिक्त ट्रिप जोड़े गए हैं।

रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इन स्पेशल ट्रेनों के संचालन समय और ठहराव पहले की तरह ही रहेंगे। यात्रियों को निर्धारित समय के अनुसार स्टेशन पहुंचने की सलाह दी गई है। गर्मी की छुट्टियों में बढ़ी भीड़ के बीच रेलवे के इस फैसले से रेवाड़ी, नारनौल, महेंद्रगढ़ और रींगस रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!