गुरुग्राम में 75 साल की मधु शर्मा नाम की एक महिला की उनके घर में घुसकर हत्या कर दी गई। एक शख्स पैसे और कीमती सामान चुराने के इरादे से घर में घुसा था। उस शख्स ने मधु शर्मा से 100 मांगे और जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो उसने उन पर हमला कर दिया। इस हमले में मधु शर्मा ने दम तोड़ दिया।

पड़ोसियों ने मधु शर्मा की चीख-पुकार सुनी और पुलिस को सूचना दी। इससे हमलावर भाग नहीं पाया। आसपास छिपने के कुछ घंटों बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। मधु कई सालों से अकेले ही रह रही थीं। इस वजह से पुलिस के लिए उनके परिवार से संपर्क करना मुश्किल हो रहा था। पुलिस अभी भी इस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि अपराधी ने यह कदम क्यों उठाया।

पड़ोसियों का दावा है कि कुछ लोगों की मधु की प्रॉपर्टी पर नजर थी। वह अक्सर कहती थी कि उसकी जान को खतरा है और उसकी हत्या कर प्रॉपर्टी हड़पी जा सकती है। पड़ोसियों के मुताबिक, उसने पुलिस में मौखिक शिकायत भी की थी, लेकिन जांच में कुछ नहीं मिला था।

पड़ोस में रहने वाली अतमन हिलिंग क्रिस्टल की ऑनर और टेरो कार्ड रीडर नरेश नारा ने बताया कि मधु नियमित रूप से उनके पास आती-जाती थी। उनके मुताबिक, वह मानसिक रूप से बीमार नहीं थी, हालांकि डिप्रेशन में जरूर दिखाई देती थी। पुलिस ने इक्षित नागपाल की शिकायत पर केस दर्ज किया है।

थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संजीव के अनुसार, संदिग्ध आरोपी नशे का आदी है। पुलिस का कहना है कि उसे लगा था कि पुराना मकान बंद पड़ा होगा, क्योंकि बाहर लाइट नहीं जल रही थी। हालांकि, मकान के अंदर महिला को देखकर वह हैरान रह गया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने घर से कुछ कीमती सामान इकट्ठा कर लिया और मधु से 100 रुपए मांगने लगा। इसी दौरान मधु ने चोरी का विरोध किया, जिसके बाद दोनों के बीच हाथापाई हो गई। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने मधु को धक्का दे दिया, जिससे वह जमीन पर गिर गई।

महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद मामला सामने आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!