हरियाणा के सिरसा में शहर की राम कॉलोनी में रहने वाले हरियाणा पुलिस के एक रिटायर्ड ASI ने रविवार सुबह खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक वर्ष 2015 में सीआईडी फतेहाबाद में तैनात था। घटना की सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल हॉस्पिटल में लाया गया है।

रविवार सुबह सुभाष ने अपनी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। प्रतीकात्मक फोटो। - Dainik Bhaskar

जानकारी के अनुसार राम कॉलोनी निवासी सुभाष चंद। हरियाणा पुलिस का रिटायर्ड एएसआई था। सुभाष काफी समय तक सिरसा सीआईडी व बाद में फतेहाबाद में तैनात रहा। वर्ष 2015 में सुभाष सेवानिवृत हुआ। रविवार सुबह सुभाष ने अपनी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर घरवाले उसके कमरे में गए तो उसे लहूलुहान हालत में मृत पाया।

घटना की सूचना मिलने पर खैरपुर चौकी इंचार्ज रण सिंह व सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया। शुरूआती तौर पर पता चला है कि सुभाष काफी समय से मानसिक रूप से परेशान था। इसलिए अधिक तनाव में आकर उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस का कहना है कि मृतक के परिजनों का बयान दर्ज करके आगामी कार्रवाई की जाएगी। सुभाष किस बात को लेकर परेशान था,इसका पता भी पुलिस लगाने की कोशिश कर रही है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!