बनवारी लाल पुरोहित का इस्तीफा स्वीकार होने के बाद हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को नई व्यवस्था तक पंजाब के कार्यवाहक राज्यपाल और चंडीगढ़ प्रशासक का प्रभार मिल सकता है। यदि ऐसा होता है तो कप्तान सिंह सोलंकी के बाद दत्तात्रेय पंजाब के दूसरे कार्यवाहक राज्यपाल होंगे। इस जिम्मेदारी के साथ ही वह चंडीगढ़.प्रशासक का काम भी देखेंगे। संभावना है कि सोमवार यानी कल इसको लेकर ऑर्डर जारी कर दिए जाएंगे।
पंजाब के गवर्नर और चंडीगढ़ प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित ने अपने पद से शनिवार (3 फरवरी) को इस्तीफा दिया था। BL पुरोहित ने अपना इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेज दिया। उन्होंने इस्तीफे की वजह निजी कारण बताए हैं।
भाजपा से लंबे समय से जुड़े रहे पुरोहित को 21 अगस्त 2021 को पंजाब का गवर्नर नियुक्त किया गया था। उन्होंने एक सितंबर 2021 को अपना पद संभाला। वह 2 साल 5 महीने 2 दिन पंजाब के राज्यपाल रहे। इससे पहले वह वर्ष 2017 से 2021 तक तमिलनाडु और वर्ष 2016 से 2017 तक असम के गवर्नर रहे।
पुरोहित का जन्म 16 अप्रैल 1940 को राजस्थान के नवलगढ़ में हुआ था। बनवारी लाल पुरोहित एक दिन पहले ही 2 फरवरी को दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिले थे।
बनवारी लाल पुरोहित ने राष्ट्रपति को भेजे 3 लाइन के इस्तीफे में लिखा- “मैं व्यक्तिगत कारणों और कुछ अन्य प्रतिबद्धताओं के चलते पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ प्रशासक पद से अपना इस्तीफा देता हूं। कृपया इसे स्वीकार कर मुझे उपकृत करें
