MDU रोहतक में फीस वृद्धि के खिलाफ चल रहे छात्र आंदोलन में Gen Z Protest का अनोखा अंदाज देखने को मिला। “कुछु-पुचु, फीस मत बढ़ाओ ना!”, “Pookie, फीस बढ़ाना गंदी बात!” और “कुछु-पुचु Hostel Fees कम कर दो ना!” जैसे पोस्टरों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
वहीं, 21 अगस्त को सुबह 10 बजे दयानंद सरस्वती चौक से MDU गेट नंबर 2 तक विरोध मार्च आयोजित किया जा रहा है। छात्रों से अपील है कि बड़ी संख्या में पहुंचकर इस आंदोलन को मजबूती दें।
हमारी मांगें:
- हर साल की 10% फीस बढ़ोतरी बंद करो।
- BPL छात्रों को कुल हॉस्टल फीस में 50% की छूट दो।
- लेक्चर बेस्ड नियुक्तियां संविधानिक तरीके से करो।
MESO महासचिव नकुल ने छात्रों व शहरवासियों से बड़ी संख्या में प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की।
आयोजक: Mission Equality Students’ Organization



