रोहतक के महम स्थित करीब 60 फीट गहरे कुआं में बिल्ली का बच्चा गिर गया। इसका पता लगा तो गो रक्षा दल की टीम ने बिल्ली के बच्चे का रेस्क्यू किया। जिसका वीडियो सामने आया है। जिसमें एक गो रक्षक रस्सी के जरिए कुआं में उतरा। वह अपने साथ बिल्ली के बच्चे को बाहर लेकर आया। जिसके बाद सभी की सांस में सांस आई।
गो रक्षा दल महम टीम से सुनील, मोनू, दीपक, बिट्टू, महाराज, सुखबीर, प्रमोद, रवि व बिट्टू आदि इस रेस्क्यू टीम में शामिल रहे। उन्होंने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि महम के करीब 60 फीट गहरे कुआं में बिल्ली का बच्चा गिर गया। इस सूचना पर वह मौके पर पहुंचे। कुएं की गहराई काफी अधिक होने के कारण उन्होंने एक गो रक्षक को रस्सी के सहारे उतारा। जो बिल्ली के बच्चे को बाहर लेकर आया।
उन्होंने कहा कि बिल्ली के बच्चे को सकुशल कुआं से बाहर निकालकर काफी खुशी हुई। बिल्ली का बच्चा कुआं में गिरने के कारण पानी में भी भीगा हुआ था और सर्दी होने के कारण भी कंपकंपा रहा था। इधर, काफी समय तक कुएं में रहने व चिल्लाने के कारण डरा हुआ भी था। जिसे काफी प्रयासों के बाद गो रक्षा दल की महम व चांग टीम ने निकाला। इस रेस्क्यू अभियान में करीब 5 घंटे का समय लगा।
