आईटीआई के उन विद्यार्थियों के लिए राहत की खबर है, जाे किसी कारणवश दाखिला प्रक्रिया के अंतर्गत आवेदन नहीं कर पाए हैं।
कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने आईटीआई संस्थानों में दाखिले के लिए आवेदन की तिथि बढ़ा दी है। आवेदक छात्र आईटीआई में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन अब 21 अगस्त तक कर सकेंगे। इससे पहले अंतिम तिथि 16 अगस्त थी।
दाखिले के लिए अभ्यर्थियों के पास आधार कार्ड, ईमेल आईडी, फैमिली आईडी, मोबाइल नंबर, रिहायशी, जाति व चरित्र प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है। दाखिले के समय अभ्यर्थियों को मूल दस्तावेजों की जांच करवानी होगी।
