सभी Mobile Users के लिए एक अच्छी खबर आई है। TRAI ने Telecom Companies के Recharge Plan को 30 दिन करने के आदेश दें दिए हैं। आपको बता दें कि अगर टेलीकॉम कंपनियां इस आदेश का पालन नहीं करेंगे तो, आपको साल में एक रिचार्ज कम करना पड़ेगा जिससे की आपके पैसों की बचत भी होगी।
मोबाइल यूजर्स के लिए टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने सभी टेलीकॉम कंपनियों को निर्देश दिए हैं कि सभी मोबाइल रिचार्ज प्लान की वैधता को 28 के बजाय 30 दिन किया जाना चाहिए। इसके साथ ही TRAI ने कंपनियों को कहा गया है कि वे एक प्लान वाउचर, स्पेशल टैरिफ वाउचर, एक कॉम्बो वाउचर प्लान पूरे महीने की वैलिडीटी के साथ लाए।
Report के मुताबिक TRAI के द्वारा लगभग 7 महीने पहले भी यह Order लाया गया था लेकिन किसी भी टेलीकॉम कंपनी द्वारा इसके दिए गए निर्देशों का पालन नहीं किया गया। इसी वजह से इस बार फिर से TRAI की तरफ से यह निर्देश जारी किये गए है।
आपको बता दें कि अगर टेलीकॉम कंपनियां TRAI द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करते हैं तो इसका लाभ मोबाइल यूजर्स को मिलेगा, क्योंकि उन्हें साल में एक रिचार्ज कम करना पड़ेगा। अभी केवल 28 या इससे कम अवधि के रिचार्ज प्लान आते हैं, जिसकी वजह से यूजर्स को 12 महीने में 13 बार मोबाइल रिचार्ज करना पड़ता है।
इन निर्देशों का पालन करने के लिए TRAI ने सभी कंपनियों को 60 दिनों का समय दिया है। मौजूदा रिचार्ज प्लान पर TRAI को यूजर्स की तरफ से लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इसी वजह से TRAI को यह कदम उठाना पड़ा।
