Sonipat News:  सोनीपत के कुंडली क्षेत्र की महिला को नौकरी लगवाने का झांसा देकर सोनीपत शहर के एक होटल में ले जाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला के बयान पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे अदालत में पेश किया, जहां उसे जेल भेज दिया गया।

सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में कुंडली क्षेत्र की 29 वर्षीय महिला ने बताया कि उसकी जान पहचान यूपी के बागपत निवासी सतेंद्र के साथ हुई थी। आरोपी ने उसे कुंडली स्थित फैक्टरी में नौकरी लगवाने का झांसा दिया था। महिला के अनुसार, आरोपी उसे नौकरी लगवाने के लिए अपने साथ खेवड़ा से आगे ले गया था। वहां वह अधिकारी के नहीं होने की बात कहकर उसे सोनीपत ले आया। वह उसे गीता भवन चौकी क्षेत्र स्थित एक होटल में ले गया। वहां पर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म कर दिया।

महिला की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। जांच अधिकारी एसआई राकेश की टीम ने आरोपी सतेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां उसे जेल भेज दिया गया। 

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!