रोहतक में एक मठ के महंत के खिलाफ शहर की एक महिला ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। सिटी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार महिला ने दी शिकायत में बताया कि वह सिटी थाना एरिया में मठ के महंत को 15 से 20 साल से जानती है।

पीड़िता का आरोप है कि महंत उसका कई साल से यौन शोषण कर रहा है। विरोध करने पर मारपीट की गई।   देर रात सिटी थाने में महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। प्रभारी थाना सिटी शमशेर सिंह ने कहा कि महिला ने गुरुवार शाम को शिकायत दी थी। देर रात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है

वही बालकनाथ का कहना है कि महिला मनघड़ंत आरोप लगा रही है। वह जमीन हड़पना चाहती है इस वजह से वह दुष्कर्म जैसे संगीन आरोप लगा रही है। उसके द्वारा लगाए गए सभी आरोप झूठे हैं। वह काफी समय से ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रही है। वह कुछ समय पहले भी इस तरह के आरोप लगा चुकी है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!