रोहतक जिले में एक दुकानदार से रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। स्कूटी पर सवार होकर आए 2 युवकों ने दुकानदार के कारिंदे को धमकी दी और फरार हो गए। आरोपियों ने कहा कि अपने मालिक को बोल देना कि वह एक लाख रुपए दे देगा, अन्यथा उसे गोली मार देंगे।

रोहतक के किला रोड निवासी पंकज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी दुकान हीरा पन्ना कॉम्पलेक्स में है। शुक्रवार को वह घर पर ही था। शाम को करीब 5 बजे वह अपनी दुकान पर गया। दुकान पर देवा मौजूद था। देवा ने बताया कि करीब साढ़े तीन बजे स्कूटी सवार दो युवक यहां आए थे।

उक्त युवकों ने एक लाख रुपए मांगे हैं और कहा कि अपने मालिक को बोल देना कि एक लाख रुपए दे दे। अगर पैसे नहीं देगा तो वे गोली मार देंगे। धमकी देने के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए। देवा से मामला जानने के बाद पंकज ने अपने स्तर पर पता किया और शिकायत पुलिस को दे दी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!