डेरा सच्चा सौदा का मुखी राम रहीम फिर जेल से बाहर आ गया है। शनिवार को वह रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर निकला, जिसके बाद कड़ी सुरक्षा में उतर प्रदेश के बागपत स्थित बरनावा आश्रम रवाना हो गया है। राम रहीम को कल 40 दिन की पैरोल मिली है। पिछले 54 दिन में वह दूसरी बार जेल से बाहर आया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि वह 25 जनवरी को सिरसा डेरे में आएगा।

राम रहीम की पैरोल के कागजात को लेकर हनीप्रीत और उसका वकील रोहतक सुनारिया जेल भी पहुंचा था। हनीप्रीत ने कल शाम अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने काफिले के साथ ट्रैवलिंग करते हुए आई प्राउड माई डैड का लोगो दिखाया था। राम रहीम साध्वी यौन शोषण, छत्रपति हत्याकांड और रणजीत हत्याकांड में 20 साल की सजा काट रहा है।

साल 2023 के पहले महीने में ही राम रहीम को सरकार ने 40 दिन की पैरोल दे दी है। इससे पहले राम रहीम को साल 2022 में पहली बार 21 दिन की फरलो और 70 दिन की पैरोल मिली। राम रहीम की फरलो और पैरोल को लेकर सरकार विरोधियों के निशाने पर भी रही। इस दौरान 40 दिन की पैरोल में उसने नशे पर तीन गाने भी लॉन्च किए। वह बरनावा आश्रम में पहले भी 2 बार पैरोल काट चुका है।

राम रहीम ने बरनावा आश्रम में ऑनलाइन सत्संग किए और गाने लॉन्च किए, लेकिन राम रहीम के इस सत्संग का विरोध दिल्ली महिला आयोग की चेयरपर्सन स्वाति मालीवाल ने किया था। मालीवाल ने पैरोल को लेकर पीएम को चिट्‌ठी भी लिखी थी और पैरोल नियमों में बदलाव की मांग की थी।

पंजाब के मौड़ मंडी बलास्ट में राम रहीम के डेरे के वर्कशॉप कर्मचारियों के नाम हैं। राम रहीम से इस मामले में एसआईटी पूछताछ कर चुकी है। वहीं बरगाड़ी कांड में भी एसआईटी सुनारिया जेल में ही राम रहीम और सिरसा में डेरा मैनेजमेंट से पूछताछ कर चुकी है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!