रोहतक में एक युवक की छाती में गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक का शव गली में पड़ा देख स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सांपला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश कुमार मौके पर पहुंचे और FSL अधिकारी डॉ. सरोज दहिया को मौके पर बुलाया गया।

दोनों टीमों ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए PGI भिजवाया गया। जहां उसका पंचनामा भरवा कर शवगृह में रखवा दिया गया है। परिजनों के बयानों के आधार पर पुलिस आगामी कार्रवाई अमल में लाएगी।

पुलिस के मुताबिक सुबह करीब 5 बजे सूचना मिली कि पाकस्मा गांव में गली के अंदर 25 वर्षीय युवक का शव पड़ा हुआ है। जांच के दौरान FSL टीम ने जांच की तो छाती में गोली का निशान मिला, जहां से खून बह रहा था।

पूछताछ में मृतक की शिनाख्त झज्जर जिले के गांव गिरावड़ निवासी मनीष के तौर पर हुई। सांपला थाना प्रभारी राकेश कुमार का कहना है कि पाकस्मा में उसका दोस्त है। पूरी जानकारी परिजनों के आने के बाद पता लग सकेगी।

मगर, प्रारंभिक जांच में सामने आया कि युवक अपने घर को छोड़कर गांव पाक्समा में अपने दोस्त दीपक उर्फ ढीलू के पास रहने आया हुआ था। मनीष का अपने परिजनों से मनमुटाव चल रहा था। वारदात किसने, कब और कैसे की फिलहाल यह रहस्य बना हुआ है। मगर मनीष का दोस्त दीपक फरार बताया गया है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!