राम भगत घर घर पहुँचा रहे अक्षत,राम मंदिर प्राण- प्रतिष्ठा ग्रह संपर्क अभियान चल रहा है इसी कड़ी में अपने नगर के सभी कॉलोनियो में राम भगत घर घर में श्री अयोध्या धाम से आए पीले चावल घर-घर पहुंचने का कार्य कर रहे हैं
।इस कार्य में आम जन सामाजिक धार्मिक संस्थाएं पूज्य संत जन पूरे उत्साह से नगर में वितरित किये गये और उन्हें कहा 22 जनवरी का समारोह सभी मंदिरों में भजन कीर्तन आरती पूजा 108 बार श्री राम जय राम जय जय राम विजय महामंत्र का सामूहिक पाठ करे व प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम सामूहिक मंदिरों में देखे साथ ही 22 जनवरी के दिन को दीपावली के रूप में मनाया जाए
इस कार्य कर्म को विश्व हिंदू परिषद के कार्य कर्ता सहित अभियान में विशेष रूप से प्रांत अभिलेखाकार प्रमुख श्रीमान संजय जी, नगर पालक श्री मान सौरव जी, मंगल जी , कमल जी ,मनीष जी , शंकर जी और अन्य लोगों का सहयोग रहा, श्री रामलल्लाप्राण प्रतिष्ठा व भगवान राम के भव्य मंदिर निर्माण को लेकर जन-जन में भारी उत्साह है , सौरव जी ने बताया नगर में लगभग 100 टोलिया इस पावन राम काज में लगी हुई है
